{"_id":"697913f0ce6b27624004b109","slug":"the-weather-has-changed-again-mathura-news-c-369-1-mt11009-141731-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम ने फिर बदली चाल, बारिश के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम ने फिर बदली चाल, बारिश के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
डवेज वर्कशॉप के सामने हुए जलभराव में निकलते वाहन चालक।
Link Copied
मथुरा। मौसम बार-बार पलटवार कर रहा है। मंगलवार को सुबह निकली हल्की धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। जिलेभर के अधिकतर हिस्सों में करीब 11 बजे बारिश शुरू हो गई। सर्द हवा से बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। बाइक व अन्य वाहनों में सफर करने लोग ठिठुरते नजर आए। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई बारिश से ठंड के तेवर आक्रामक हो गए थे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गए था। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और मंगलवार की सुबह हल्की धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बादल छाने लगे। करीब 11 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं। लोग बाहर निकले तो हवा व गलन से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद दोपहर डेढ़ बजे फिर शुरू हो गई। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। बारिश से सड़क किनारे भी कीचड़ जैसे हालात बन गए। पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड एवं भूतेश्वर तिराहा स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव हो गया। जलकल ने पंपसेट के जरिए पानी की निकासी कराई। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार को बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री लुढ़क गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।