फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The voice raised from Braj will resonate across the entire state: Alankar Agnihotri

ब्रज से उठी आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी : अलंकार अग्निहोत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The voice raised from Braj will resonate across the entire state: Alankar Agnihotri
वृंदावन। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सत्ता का नहीं, अधिकारों का आंदोलन है। हमारा लक्ष्य संविधान में मिले अधिकारों को कागज से निकालकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ब्रज क्षेत्र हमारे संगठन की रीढ़ है। यहां से उठी अधिकार की आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में कही। बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी के आवास पर गोधुलिपुरम स्थित श्रीहरिदास धाम में हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि अगले 30 दिन में हर जिले तहसील और ब्लॉक में संगठन का पुनर्गठन कर गांव चलो अधिकार दिलाओ सदस्यता अभियान को तेज किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ब्रज की धरती से सामाजिक न्याय का यह संकल्प देश को नई दिशा देगा। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ अवस्थी ने प्रदेश स्तरीय रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में ब्रज क्षेत्र में अधिकार जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों पर सभी जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। क्षेत्र अध्यक्ष अजय शर्मा ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed