{"_id":"62c1c8444b874b41d556c20c","slug":"the-visor-of-the-shop-collapsed-in-the-grain-market-the-worker-died-after-being-buried-in-the-debris-mathura-news-mtr520233969","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में दुकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में दुकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
कोसीकलां। शनिवार रात को दो घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से अनाज मंडी परिसर में एक दुकान का छज्जा एवं टिन शेड गिर गए। इससे एक मजदूर दबकर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे आढ़तियों में आक्रोश है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा जल्द ही दुकानों की मरम्म्त कराने का भरोसा दिलाया
शनिवार रात में तेज बारिश में अनाज मंडी में बांकेलाल प्यारेलाल दुकान नंबर 8बी पर मंडी समिति के सामने कॉलोनी में रहने वाला 60 वर्षीय मजदूर होती सो रहा था। तभी दुकान का छज्जा गिर कर वहां लगी सीमेंट की टीन शेड पर आ गिरा, जिससे टीन शेड के नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह मजदूर ने दम तोड़ दिया। दुघर्टना की खबर सुनकर आढ़तिये आक्रोशित हो गए और काफी संख्या में वहां एकत्रित हो गए।
आढ़तिया नेमचंद गर्ग, बंटी खंडेलवाल, रामू जैन, राजपाल सिंह, बिजेंद्र जैन, कपूर चंद आदि की दुकानें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। 30 वर्षों से अधिक समय से मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में आढ़तियों एवं किसान, मजदूरों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने दुकानों की मरम्मत कराने की मांग की। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि मंडी अधिकारियों की लापरवाही के चलते अगर दुकान की मरम्मत करा दी गई होती तो यह दुर्घटना नहीं होती। सूचना मिलने के बाद एसडीएम कमलेश गोयल वहां पहुंच गए। उन्होंने आढ़तियों को जल्द ही मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
छज्जे में नही लगाई गार्डर
आढ़तियों का आरोप है कि अनाज मंडी परिसर में कुछ दुकानों की मरम्मत तो निर्माण विभाग ने करा दी लेकिन इस दुकान की मरम्मत में लापरवाही बरती गई, सभी दुकानों की छज्जों में गार्डर लगाई गई लेकिन इसमें नहीं लगाई। इससे लिंटर चटक गया और तेज बारिश में गिर गया।