फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The victim's family fled due to the negligence of Govardhan police and threats from bullies

Mathura News: गोवर्धन पुलिस की लापरवाही और दबंगों की धमकी से पीड़ित परिवार ने किया पलायन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The victim's family fled due to the negligence of Govardhan police and threats from bullies
मथुरा। गोवर्धन पुलिस की लचर पुलिसिंग का कारनामा एक बार फिर सामने आया है। गांव कंचनपुर के एक परिवार ने पलायन कर लिया है। आरोप लगाया है कि दबंगों ने जीना मुहाल कर रखा है। मुकदमा भी दर्ज कराया। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टा 70 हजार रुपये रिश्वत ले ली। रविवार को परिवार ने पलायन किया। मामले ने तूल पकड़ा तो सोमवार को एक दरोगा गांव पहुंचा।
विज्ञापन


एक ऑडियो इसके संबंध में वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित परिवार को वापस बुलाने को कहा जा रहा है। पीड़ित परिवार का व्यक्ति कहा रहा है कि दबंगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसके 70 हजार रुपये वापस कर दिए जाएं। एसएसपी को भी पीड़ित ने लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन



थाना गोवर्धन क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी हाकिम सिंह का आरोप है कि थाना पुलिस को शिकायत करते हुए तहरीर दी थी कि गांव के रहने वाले लव, कुश, राकेश, रोहित, राजपाल और पंकज ने 16 जून को उसके घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका वीडियो भी पीड़ित ने पुलिस को दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मगर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। हाकिम सिंह ने बताया कि पुलिस की लापरवाही और आरोपियों की धमकी से तंग आकर रविवार को वह गांव से परिवार सहित पलायन कर गया।


आरोपियों को खुला नहीं छोड़ा जाएगा। हाकिम सिंह के जो आरोप हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी।
- त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed