फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The victim was beaten to death by a boyfriend

घर में घुसे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से मिलने घर में घुसे प्रेमी की महिला के पति और परिवार के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्रेमी विवाहिता के मायके का रहने वाला था। ससुरालियों ने रातभर पिटाई लगाई। सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि घर में घुस आए चोर को पकड़कर पीटा गया है। पुलिस ने मरणासन्न हालत में प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर में ही उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के पुलिस चौकी राधाकुंड को सूचना मिली कि घर में चोरी के इरादे से घुसे युवक को गृहस्वामी और उसके परिजनों मारपीट कर घायल कर दिया गया है। चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहां रिफाइनरी के गांव खेरिया निवासी देशराज उर्फ  नैहना (21 वर्ष) पुत्र श्रीभगवान गंभीर अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसको उपचार के लिए मथुरा के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद ही मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई गोकुलेश ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तीन मृतक के साथी हैं। उसका कहना है कि गांव के ही घनश्याम, भगवान सिंह व प्रेम सिंह शनिवार शाम को जचौंदा में लग्न समारोह में भाग लेने की कह कर अपने साथ लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed