फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The victim said in the court that she was raped

UP: मेडिकल में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, युवती के बयानों ने उलझाया; अब पुलिस लेगी विधिक राय

Fri, 20 Dec 2024 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

घर से तीन युवक जिस युवती को साथ ले गए, उसका मेडिकल कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। वहीं कोर्ट में पीड़िता ने साफ-साफ कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। अब इस मामले में पुलिस विधिक राय लेने की तैयारी कर रही है। 

 

विज्ञापन
The victim said in the court that she was raped
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर में एक महिला ने तीन युवकों पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जबकि कोर्ट में उसने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। अब पुलिस विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को गोविंद नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में तीन युवकों के नाम से तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 14 दिसंबर को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर बताया कि तीन युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। उसे बेहोश कर दिया, इसके बाद उसके साथ क्या हुआ पता नहीं। युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कोर्ट में किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। इस पर आगे क्या करना है इसको लेकर विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed