फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Tulsi-Shaligram marriage will take place today at Thakur Dwarkadhish Temple.

Mathura News: आज ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Tulsi-Shaligram marriage will take place today at Thakur Dwarkadhish Temple.
मथुरा। ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में आज धूमधाम से तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण को पुष्प और दीपों की रौशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कार्यक्रम तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश गोस्वामी डाॅ. वागिश कुमार महाराज के द्वारा किया जाता है। रविवार को देवोत्थान एकादशी के दिन दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। प्रातः काल के सभी दर्शन समयानुसार होंगे। शाम को उद्यापन के दर्शन 7:30 और मंडप के दर्शन 8:15 पर होंगे। इसके बाद भोग संध्या आरती के दर्शन होंगे और 10 बजे जागरण की झांकी होगी। 11:45 पर तुलसी शालिगराम विवाह होगा। अगले दिन प्रातःकाल 4:30 से 5 तक राजभोग के दर्शन होंगे।
विज्ञापन



दर्शन के समय में बदलाव
सोमवार से राजाधिराज के दर्शन के समय में परिवर्तन हो जाएगा। प्रातः कालीन दर्शन के समय में कोई परिवर्तन नहीं होता है। शाम के दर्शन में उद्यापन के दर्शन 3:30 से 3:50 तक। भोग के दर्शन 4:20 से 4:40, संध्या आरती के दर्शन 4:55 से 5:10 और शयन काल के दर्शन शाम 6 से 7 बजे तक रहेंगे। ये कार्यक्रम रामनवमी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed