फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The trouble did not stop at the end of the strike

Mathura News: हड़ताल खत्म पर नहीं थमी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
The trouble did not stop at the end of the strike
मथुरा। प्रांतीय आह्वान के बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल भले ही रविवार दोपहर बाद खत्म हो गई, पर लोगों की परेशानी नहीं थमी। कई क्षेत्रों में बिजली की किल्लत रविवार देर शाम तक जारी रही। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा। उम्मीद है सोमवार तक व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। वहीं बिजली की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। बलदेव में रविवार देर शाम 50 घंटे बाद बिजली आई। इससे पहले लोग पानी के लिए परेशान रहे। लोग जनरेटरों को चला कर पानी भर रहे थे। मोबाइल व इन्वर्टर चार्ज कर रहे थे। दो दिन सोने के समय मच्छरों से हाल बेहाल रहा। भाकियू भानु के रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि हड़ताल से निपटने के लिए विभाग ने ग्रामीण इलाकों में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी। ऐसे में सभी को दिक्कत हुई। गोकुल में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से पानी सप्लाई की गई।
विज्ञापन

नंदगांव व बरसाना क्षेत्र में बिजली की किल्लत से इर्न्वटर ठप हो गए। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पडा। सीएससी संचालक कृष्णमुरारी ने बताया कि बिना बिजली के ग्राहकों को वापस लौटाना पड़ा। बिजली के बिल तक नहीं भरे गए।
विज्ञापन



बिजली समस्या को लेकर लोग अनशन पर बैठे

राया। क्षेत्र में बिजली किल्लत से परेशान लोग रविवार को उपखंड कार्यालय पर अनशन पर बैठ गए। इस मौके पर अरविंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, अभिषेक पराशर, रुद्रप्रकाश सारस्वत, विकास चौधरी, भूपेश अग्रवाल, रविकुमार श्रीवास्तव मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मौसम से नहीं सुधरे फाल्ट

वृंदावन। कर्मियों की हड़ताल के कारण आंधी-बारिश से हुई फाल्ट नहीं सुधरे। इससे नगर निगम कई प्रमुख ट्यूबवैल नहीं चल सके। इस कारण जुगलघाट, कालीदहघाट, चैतन्य बिहार फेस-2, केशीघाट, मालाधारी, चामुंडा आदि क्षेत्रों के टयूबवैल नहीं चल पाए। इस कारण कारण गोशाला नगर, तराश मंदिर, रामनगर, चामुंडा कालोनी, गोधुलिपुरम, बिहारीपुरा, आदि इलाकों में पेयजल सप्लाई पर असर पड़ा। वहीं नगर निगम प्रशासन ने शहर के निचले इलाकों में गंगाजल की सप्लाई कर पेयजल की भरपाई का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed