फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The tin sheds installed on the platform offered relief from the heat.

Mathura News: चबूतरे में लगे टिनशेड तो गर्मी से मिले निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The tin sheds installed on the platform offered relief from the heat.
वृंदावन। इन दिनों सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। ऐसे में लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि कैसे ही गर्मी कम हो लेकिन तापमान चढ़ता ही जा रहा है। बांकेबिहारी के भक्त हैं कि उनके दर्शन के लिए उतावले हैं। वे भीषण गर्मी में भी आराध्य के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। यह बात अलग है कि यहां सुविधाओं के नाम कागजी कार्रवाई हो रही है। मंदिर के चबूतरे पर टिनशेड की मांग पिछले दिनों हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में उठी थी पर फैसला नहीं हुआ। नतीजा तपती धूप में चबूतरे पर बैठकर श्रद्धालु मंदिर के पट खुलने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बाद भी बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सुविधाओं के नाम पर कूलर और कारपेेट बिछवा दी हैं। उन पर समय समय पर पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन मंदिर के चबूतरे पर सीधे आ रही धूप श्रद्धालुओं को बेहाल कर रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर टिनशेड लग जाए तो काफी राहत मिल जाएगी। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि सबसे पहले कमेटी टीनशेड लगाने का ही काम करे, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिले। उन्होंने पिछली मीटिंग में कमेटी के सामने यह सुझाव रखा था लेकिन किसी ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया। वहीं सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने भी चबूतरे पर टिनशेड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


मेडिकल टीम रहती है मंदिर में
मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहती है जो आवश्यकता होने पर श्रद्धालु को तुरंत ही प्राथमिक उपचार देती है। स्थिति खराब होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed