फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The temporary culvert was washed away due to water in the canal

Mathura News: रजबहा में पानी आने से अस्थायी पुलिया बह गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The temporary culvert was washed away due to water in the canal
मथुरा। कोसीकलां में गोवर्धन ड्रेन पर पानी के दबाव में टूटा वैक​ल्पिक पुल। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन मार्ग पर रजबहा पर बनाई जा रही पुलिया के निर्माण के दौरान बनाया गया वैकल्पिक रास्ता रजबहा में पानी आने से बह गया। जिससे करीब 25 गांवों के लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रजबहा के पानी को बंद कराया और अस्थायी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

पिछले एक माह से बठैन मार्ग पर रजबहा पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था ने आवागमन के लिए पुलिया के समानांतर कच्ची पुलिया का निर्माण किया था। जिससे लोग आ जा रहे थे। बुधवार की तड़के वैकल्पिक पुलिया पानी का दबाव नहीं झेल सकी और बह गई। इससे सुबह होते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था को हुई तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहकर रजबहा में पानी को बंद कराया और पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पुलिया के बहने से करीब 25 गांव के ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों को दहगांव, लालपुर, कोटवन होते हुए करीब 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य को पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा वहां मौजूद दून इंटरनेशनल स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना कर करना पड़ा। स्कूल के डायरेक्टर मनीष कादौनिया ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य के चलते दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी स्कूल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि पानी का दबाव होने से पुलिया बह गई थी जिसे बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed