फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The team reached Gausna village again and took samples of Chikungunya

Mathura News: गौसना गांव में दोबारा पहुंची टीम ने लिए चिकनगुनिया के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The team reached Gausna village again and took samples of Chikungunya
मथुरा। गौसना गांव में मंगलवार को चिकनगुनिया की जांच किए बिना वापस लौटी टीम ने बुधवार को दोबारा गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। सीएमओ डाॅ. एके वर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 52 मरीजों को देखा, जिसमें 33 लोगों की जांच की। चिकनगुनिया के लक्षण मिलने पर दो लोगों के सैंपल लिए और पुष्टि के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राया की टीम ने बुधवार को दोबारा गौसना गांव में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 52 मरीज पहुंचे। इनमें 33 लोगों की टायफाइड, मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। हालांकि, रेपिड टेस्ट में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। जोड़ों में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे दो लोगों के चिकनगुनिया के सैंपल लिए। डॉ. शशि शेखर ने बताया कि चिकनगुनिया के सैंपल को जिला अस्पताल भेज दिया है, जिसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को हो सकेगी।
विज्ञापन



चिकनगुनिया की जांच न करने पर सीएमओ ने लगाई थी फटकार
गौसना गांव में मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। डेंगू, टायफाइड और मलेरिया की जांच कर टीम वापस लौट गई। जबकि, शिविर में चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज भी पहुंचे थे, लेकिन चिकनगुनिया की जांच नहीं की गई। देर शाम इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने टीम की फटकार लगाई और बुधवार को दोबारा जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed