फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The teacher locked the student in the room and beat him brutally

Mathura News: अध्यापक ने छात्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The teacher locked the student in the room and beat him brutally
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। पहले दिन पहुंचे एक छात्र की स्कूल के अध्यापक ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र ने घर आकर परिजन को जानकारी दी तो उनमें रोष उत्पन्न हो गया। वे छात्र को लेकर थाना जमुनापार पहुंचे।
विज्ञापन


थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव हयातपुर में अलीपुर मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल है। सोमवार सुबह कक्षा 10वीं का छात्र यश कुमार पुत्र महेश कुमार सारस्वत निवासी नगला देवकरन स्कूल पढ़ने गया था। आरोप है भोजनावकाश के बाद यश नल पर पानी पी कर अपनी कक्षा की ओर जा रहा था, तभी अध्यापक ने उसे बुलाया और एक कमरे में ले गए। किवाड़ अंदर से बंद कर उसकी पिटाई लगाई।
विज्ञापन



यश ने पिटाई का कारण पूछा, बिना कारण बताए उसे बेरहमी से पीटते रहे। उसकी चीख-पुकार सुनकर कमरे के बाहर छात्र एकत्रित हो गए। अन्य अध्यापकों ने कमरा खुलवाया तो यश चीखता हुआ बाहर निकला। छात्र ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी पिता को दी। पिता महेश उसे लेकर ग्रामीणों के साथ थाना जमुनापार पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना निरीक्षक छोटे लाल ने बताया कि छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed