{"_id":"696a83bc914d466ed1008fc9","slug":"the-streets-of-shri-banke-bihari-will-soon-be-illuminated-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101302-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी की गलियां जल्द होंगी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी की गलियां जल्द होंगी रोशन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गलियों में अब प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होगी। नगर निगम के अधिकारी मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर श्रीबांके बिहारी मंदिर तक पहुंचने वाले गलियों में लाइट लगाने का काम करेंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। साथ ही गलियों में पहले से लगी खराब लाइटों को बदला जाएगा।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पांच साल पहले एमवीडीए की ओर से लगाए गए कलात्मक खंभे और लाइटें कुछ दिन में ही खराब हो गई थी। तभी से मंदिर मार्ग और गलियों में अंधेरा होने पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी ने श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए कई बार प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम को कहा। इसे लेकर नगर निगम के बिजली विभाग के अधिकारी मंदिर प्रबंधन से मिले, जहां इस काम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर निगम की ओर से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पहुंच मार्ग विद्यापीठ चौराहा से लेकर जुगल घाट तक, फलाहारी बाबा गली और वीआईपी रोड पर 70 वाट की एलईडी लाइट लगाने का काम किया जाएगा। कुछ 120 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन से इस संबंध में बात की जा रही है। जल्द ही लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा।