फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The speed of trains is not improving, reaching stations four hours late

Railway News: कोहरे ने बिगाड़ी रेलवे की चाल...चार घंटे की देरी से पहुंची कई गाड़ियां, यात्री रहे परेशान

Thu, 21 Nov 2024 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

कोहरे ने रेलवे की रफ्तार को धीमा कर दिया है। आलम ये है कि मथुरा स्टेशन पर कई गाड़ियां चार घंटे की देरी से पहुंची। इस लंबे इंतजार की वजह से यात्री भी परेशान रहे। 
 

विज्ञापन
The speed of trains is not improving, reaching stations four hours late
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा रेलवे जंक्शन पर सर्दी के बीच यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे है। बुधवार को जंक्शन आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से चार घंटे तक देरी से पहुंचीं। यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुबह-शाम कोहरे की वजह से इसका असर पड़ रहा है। ट्रेनों की चाल कम हो गई हैं।
विज्ञापन



रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्री देर से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम पड़ने वाले कोहरे ने चाल को धीमा कम कर दिया है। स्टेशन आने वाली हीराकुंड सुपरफास्ट चार घंटे देरी से यह ट्रेन 11.55 पर आने का समय लेकिन शाम 4.10 पर पहुंची। महाकौशल एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे देरी से, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, कलिगा उत्कल दो घंटे देरी से, ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से, समता एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे देरी,झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सचखंड तीन घंटे देरी से और अंडमान दो घंटे से चल रही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे देरी आई। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। सुबह-शाम कोहरे के चलते संचालन की स्थिति बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed