फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The special train of the safety audit team was surrounded and a memorandum was handed over

Mathura News: सेफ्टी ऑडिट टीम की विशेष ट्रेन को घेरा, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The special train of the safety audit team was surrounded and a memorandum was handed over
सीनियर सेक्शन इंजीनियर  को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
चौमुहां। सुरक्षित रेल संचालन के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से आई आंतरिक रेलवे सेफ्टी ऑडिट टीम ने मथुरा-पलवल खंड का निरीक्षण किया। टीम के सहार-बरसाना मार्ग पर गेट नंबर 534 पर पहुंचने की सूचना मिली तो जैंत के लोग वहां पहुंच गए। विशेष ट्रेन का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैंत-राधाकुंड मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट 533 के पास रेलवे के अधूरे पड़े भूमिगत पुल के कार्य को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन



अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव दीवान सिंह राजपूत ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 533 को बंद कर दिया गया है। वहीं वर्ष 2015 से भूमिगत पुल का कार्य अधूरा पड़ा है। जब वे लोग गेट नंबर 534 सहार बरसाना मार्ग पर पहुंचे तो अफसर विशेष ट्रेन में बैठ चुके थे। चलने से पहले ही ट्रेन के घेराव की जानकारी मिलते ही अफसरों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक मिश्रा को गाड़ी से नीचे भेजा। उन्होंने ग्रामीणों को लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि यदि कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण गेट नंबर 533 के बंद मार्ग को स्वयं खोलने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कंचन सिंह, तुलसीदास, चंद्र प्रकाश बृजवासी, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, सोनू ठाकुर, हीरा सिंह पहलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन








रेलवे क्रॉसिग गेट नंबर 533 पर कार्य के लिए बजट आ गया है। ग्रामीण जल्द कार्य कराने की बात कह रहे हैं। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।- प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ रेलवे मंडल आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed