फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sound of police sirens kept echoing in place of tractors

Mathura News: ट्रैक्टरों के स्थान पर पुलिस के सायरन की गूंजती रही आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sound of police sirens kept echoing in place of tractors
मथुरा। गांव में मौजूद पुलिस। - फोटो : mathura
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल से लेकर कदंब विहार कॉलोनी तक जहां शाम ढलते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली की आवाज गूंजती थी, वहीं रविवार को पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दबंगों ने गांव गौशाला में अनुसूचित जाति की दुल्हन बनीं दो बहनों को पीटा था। इसके बाद दुल्हन के परिजन और बरातियों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ितों को हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गौशाला एवं करनावल गांव में तो खामोशी छाई हुई है, लेकिन आसपास के लोग आरोपियों के इस दुस्साहस से नाराज हैं। गांव से कुछ दूरी पर स्थित कॉलोनियों में भी मारपीट और बरात लौटने की घटना की चर्चा लोग करते रहे। लोगों में चर्चा रही कि इस तरह का वारदात नहीं होनी चाहिए थी। बेटी किसी भी जाति की हो उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन










सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गांव में तैनात
घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक मंदिर के पास अपना डेरा जमा लिया है। पूरे दिन पुलिसकर्मी गांव में आने वाले संदिग्धों पर नजर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed