फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The secretary withdrew 13.35 lakh from the committee's account.

Mathura News: समिति के खाते से सचिव ने पार किए 13.35 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The secretary withdrew 13.35 lakh from the committee's account.
वृंदावन। वृंदावन में आश्रम की संपत्ति और देखरेख के लिए गठित एक प्रबंध समिति के सचिव पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अध्यक्ष की बीमारी और अनपढ़ होने का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से बैंक खाते से 13,35,000 रुपये पार कर दिए। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्ञानी जी की बगीची (पानीघाट) निवासी और समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण दास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आश्रम की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रबंध समिति बनाई थी। इस समिति में वे स्वयं अध्यक्ष हैं जबकि चंद्रपुरी धौलीप्याऊ निवासी राजेंद्र सिंह को सचिव का पद सौंपा गया था। समिति का खाता बैंक ऑफ इंडिया की वृंदावन शाखा में है, जिसमें दानदाताओं से मिलने वाली राशि जमा की जाती है। इस राशि का उपयोग साधु-संतों की सेवा, गोशाला संचालन और भगवत सेवा में होता है। अध्यक्ष का आरोप है कि उनके बीमार और अनपढ़ होने का लाभ उठाकर सचिव राजेंद्र सिंह ने छल-कपट से कुछ चेकों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए और संस्था की मुहर चुराकर खाते से 13,35,000 रुपये निकाल लिए । एक मार्च 2025 गबन की जानकारी होने पर जब अध्यक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर राजेंद्र सिंह ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार की और 7 मई 2025 तक 5 लाख वापस जमा करा दिए। साथ ही शेष राशि भी जल्द लौटाने का वादा किया। कुछ समय बाद आरोपी ने बचे हुए पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और उल्टा खाते से 40,000 और निकाल लिए। सत्यनारायण दास का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं तो कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed