{"_id":"63f3b68d026d4415450193b6","slug":"the-secret-of-18-hours-hidden-in-the-investigation-of-haryana-police-bharatpur-news-mtr528122128-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हरियाणा पुलिस की जांच में छिपा 18 घंटे का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हरियाणा पुलिस की जांच में छिपा 18 घंटे का राज
विज्ञापन
भरतपुर। जुनैद-नासिर हत्याकांड में हरियाणा व राजस्थान पुलिस एक-दूसरे पर सवाल खड़े कर रही है। राजस्थान पुलिस सीआईए हरियाणा से पूछताछ कर चुकी है, वहीं हरियाणा पुलिस की ओर से गठित कमेटी भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि आखिर गोपालगढ़ थाना इलाके में अपहरण के बाद 18 घंटे तक राजस्थान पुलिस की जांच कहां तक पहुंची।
उधर, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सोमवार को नूंह पहुंची। उन्होंने आरोपी श्रीकांत की गर्भवती पत्नी कमलेश से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि मामले में गृह मंत्री अनिल विज से बात कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करेंगी। घाटमीका के जुनैद और नासिर हत्याकांड में जुटे गोपालगढ़ के थानाधिकारी रामनरेश मीणा ने मेडिकल टीम के साथ मृतकों के परिजन के नमूने लेकर डीएनए जांच को भेजे, ताकि प्रमाणित हो सके कि जो नर कंकाल मिले हैं, वे नासिर और जुनैद के ही हैं। पहाड़ी सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी ने जुनैद के पुत्र अरमान व अरबान तथा नासिर के भाई हमीद व मामूर पुत्र गनी के सैंपल लिए।
हालांकि गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर परिजन ने दोनों मृतकों की नासिर और जुनैद के रूप में पहचान कर ली है। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की तलाश के लिए एएसपी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में हरियाणा में पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी रिंकू सैनी की रिमांड अवधि 22 फरवरी को पूरी हो रही है। मृतकों के परिजन के हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाने के बाद नूंह के एडिशनल एसपी जांच कर रहे हैं, लेकिन अब हरियाणा पुलिस भी राजस्थान पुलिस पर निशाना साध रही है। गोपागलढ़ थाने में जो मुकदमा दर्ज हुआ, इसमें 15 जनवरी की सुबह का केस बताया गया है। जबकि दोनों मृतकों के शव 16 जनवरी की सुबह भिवानी जिले में बरामद हुए।
विज्ञापन
गोतस्करी के शक में पीटा और बचने के लिए जला दिया
भरतपुर। हत्याकांड में सोमवार को एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय रहा। इसमें कथित तौर पर गोपालगढ थाना प्रभारी रामनरेश यादव बता रहे हैं कि पकडे़ गए आरोपी ने कबूल किया है कि उन्होंने जुनैद और नासिर को गोतस्करी के शक में पीटा और बचने के लिए उनके शवों को भिवानी जिले में ले जाकर गाड़ी सहित जला दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद जुनैद व नासिर हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। गोतस्कर व गोरक्षकों के बीच हुए घटनाक्रम में मोनू मानेसर के बाद अब मोनू राणा भिवानी का नाम उजागर हो गया है। रिंकू सैनी की गिरफ्तारी व मरोड़ा में महिला के गर्भपात के बाद हिन्दू संगठन भी मैदान में आ गए हैं। पुलिस भिवानी सहित हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि मोनू मानेसर की टीम में रिंकू सैनी है, जबकि मोनू राणा उर्फ नरेंद्र पुत्र जय भगवान पालूबास का रहने वाला है। उसकी टीम में अनिल मुरथल, विकास आर्य बताए जा रहे हैं। मोनू राणा को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने भिवानी के उचहाना सर्किट हाउस में डेरा डाल रखा है। वहीं, गोपालगढ़ पुलिस ने सोमवार को फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विहिप ने किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
भरतपुर। नासिर और जुनैद हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई व सरकार के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। परिषद का आरोप है कि एक गोतस्कर के भाई ने सिर्फ संदेह जताया और मंत्री जाहिदा के दबाव में पुलिस गो-रक्षक को उठाकर ले आई। पुलिस पर श्रीकांत के परिजन के साथ बर्बरता का भी आरोप लगाया है।
विहिप कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर चौराहा से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार की नीति और पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया। जांच सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विहिप पदाधिकारी नरेश खंडेलवाल का आरोप है कि राजस्थान सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। लोगों की सुनी हुई बातों के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का नाम एफआईआर में दर्ज करा दिया। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाए, किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाए।