फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The seal

ओल और मरकज मस्जिद इलाकों के 11 हजार परिवारों का हुआ सर्वे

Thu, 09 Apr 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
The seal
दरेसी रोड पर सील किए गए क्षेत्र में जानकारी जुटाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MATHURA
मथुरा/फरह। जिले में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए गए ओल और मरकज मस्जिद इलाकों के करीब 11 हजार परिवारों में सर्वे कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। ओल में जमातियों के साथ नमाज अदा करने वाले 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। तीन दिन तक किए गए सर्वे कार्य में मरकज मस्जिद इलाके में 37 टीमें और ओल में आठ टीमें लगीं।
विज्ञापन

ओल और मरकज मस्जिद इलाकों के एक किलोमीटर दायरे को सात अप्रैल को सील कर दिया गया था। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा सील किए गए क्षेत्रों में सर्वे किया। इस दौरान इन इलाकों में आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को तैनात कर बैरियर लगाए गए। सर्वे टीमों के साथ भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ओल के करीब तीन हजार और मरकज मस्जिद इलाके के करीब आठ हजार परिवारों का सर्वे किया गया। मरकम मस्जिद इलाके में 37 टीमें लगी थीं। प्रत्येक टीम को करीब 200 परिवारों का सर्वे का कार्य दिया गया था।
विज्ञापन

ओल में ऐसे लोगों जिनमें सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण पाए गए उनके नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनमें जतातियों के साथ नमाज अदा करने वाले 12 ग्रामीण भी हैं। इन लोगों को चिह्नित कर उनके नमूने लिए गए हैं। सभी लोगों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि सर्वे में एक दर्जन डॉक्टरों की टीम के साथ दो दर्जन स्वास्थ्यकर्मी भी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच की रिपोर्ट आई नेगेटिव
मंगलवार को क्वारंटीन किए गए 36 और लोगों में से 5 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी 29 लोगों की रिपोर्ट के आने का इंतजार है। सभी के सैंपल को जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजे गए हैं।
बाहर से आए ़परिवार का किया स्वास्थ्य परीक्षण
शहर में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हड़कंप मचा गया जब होलीगेट के समीप अंतापाड़ा का एक परिवार दिल्ली एवं फरीदाबाद से मथुरा लौट आया। उसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची र्गइं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और हिदायत भी दी कि 14 दिन तक अपने घर में रहें और बाहर किसी से न मिलें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पड़ोसियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होलीगेट अंदर भी एक परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें भी 14 दिन घर में ही रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed