फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sarsanghchalak and the Chief Ministers of four states will visit the sacred land of Braj

Mathura News: ब्रज की पावन धरा पर आएंगे सर संघचालक और चार राज्यों के मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Sarsanghchalak and the Chief Ministers of four states will visit the sacred land of Braj
वृंदावन। नए साल के पहले महीने में ब्रज की पावन धरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक और चार राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री सहित देशभर के जाने-माने संत भी आएंगे। मौका है सुप्रसिद्ध सुदामा कुटी के शताब्दी महामहोत्सव का।
विज्ञापन

10 जनवरी से शुरू होने वाले महामहोत्सव को खास बनाने के लिए आश्रम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पहले दिन सर संघचालक मोहन भागवत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम 10 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेंगे। 21 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ महामहोत्सव का समापन हो जाएगा। महामहोत्सव को आश्रम के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज किया जाएगा। इस दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं। सभी के आने की स्वीकृति आश्रम को मिल गई है। वहीं कई केंद्रीय और चारों राज्यों के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। समापन समारोह के लिए गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को निमंत्रण दिया गया है। अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं है, हालांकि दोनों ने ही आने का भरोसा दिया है। सुदामाकुटी के महंत नाभापीठाधीश्वर सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि आश्रम का शताब्दी महामहोत्सव विधि विधान से मनाया जाएगा। 10 दिन तक आध्यात्म की ऐसी बयार बहेगी कि आसपास के लोगों को भी भक्ति का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संतों का भी होगा जमावड़ा
शताब्दी महामहोत्सव में जूना अखाड़ा से महामंडेलश्वर अवधेशानंद गिरी, योग गुरू बाबा रामदेव, बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के आने की अभी तक अनुमति मिल गई है। कैलाशानंदगिरी महाराज, जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को निमंत्रण दिया गया है।


पूर्व में आ चुकी हैं राष्ट्रपति
सुदामाकुटी आश्रम में भजनकुटी का लोकार्पण करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ चुकी हैं। एक बार पहले भी सर संघचालक मोहन भागवत यहां आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed