{"_id":"68ffc60b6490bf61af01ae7d","slug":"the-saints-of-the-gaudiya-math-support-the-liberation-of-shri-krishnas-birthplace-mathura-news-c-369-1-mt11009-137917-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए गौड़िय मठ के संतों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए गौड़िय मठ के संतों का समर्थन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप व मंच पर मौजूद संत।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अब गौड़िय मठ की परंपरा से जुड़े संत भी आंदोलन की आवाज बुलंद करेंगे। सोमवार को गोवर्धन स्थित गिरधारी गौड़िय मठ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। संतों ने कहा कि गौड़िय मठ के संत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के साथ मिलकर इस अभियान को धार देंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर चैतन्य महाप्रभु ने प्रभु श्रीकृष्ण की आराधना की थी, आज वह विधर्मियों के कब्जे में है। इसे मुक्त कराने के लिए देश विदेश में अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही पदयात्राएं भी निकाली जा रही हैं। इस अभियान में नित नए संगठन और संतों का समर्थन मिल रहा है। इसी के तहत सोमवार को गौड़िय मठ के संतों ने भी अपना समर्थन दिया है।
इससे पहले वृंदा कुंज, चैतन्य गौड़िय मठ और यमुनानगर गौड़िय मठ में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विश्व वैष्णव संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपानंद वन महाराज ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दुनिया भर के गौड़िय मठ के अनुयायी इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। माधव महाराज ने कहा कि अब केवल चर्चा नहीं, कार्रवाई का समय है। इस दौरान नरसिंह महाराज, जनार्दन महाराज, हरिजन महाराज, भारती महाराज, पंडित राजेश समेत अन्य मौजूद रहे।