फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sachkhand Express arrived five and a half hours late, leaving passengers shivering in the cold.

Railway: घने कोहरे ने लगाया रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, सचखंड 5 घंटे लेट...स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री

Mon, 19 Jan 2026 08:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 08:58 AM IST
सार

घना कोहरा होने के कारण रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कोहरा ऐसा कि रेल प्रशासन का एंटी फॉग सेफ्टी डिवाइस भी नाकाफी साबित हो रहा है। यही वजह है कि ज्यादातर ट्रेनें लेट चल रही हैं। 
 

विज्ञापन
The Sachkhand Express arrived five and a half hours late, leaving passengers shivering in the cold.
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर  रविवार को सचखंड 5 घंटा 33 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा महाकौशल समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो गईं।
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने से रेल यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। स्टेशन पर बैठे यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आते हैं। अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर ढाई बजे तक मथुरा जंक्शन पर आती है, लेकिन रविवार को ट्रेन रात 8.30 बजे तक नहीं आई।


 इस वजह से तमाम यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। भोपाल के लिए यात्रा करने वाली दीपिका जैन ने बताया कि वह परिवार के साथ मथुरा, वृंदावन घूमने आई थीं, रविवार को उनकी ट्रेन थी। स्टेशन पर परिवार के साथ कड़ाके की सर्दी में घंटों बैठना पड़ा। ऐसा कई यात्रियों का हाल था। महाकौशल, गीता जयंती, मालवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed