फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The ruling and opposition parties have a common opinion on the decision of caste census

Mathura News: जातीय जनगणना के फैसले पर पक्ष और विपक्ष की एक राय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The ruling and opposition parties have a common opinion on the decision of caste census
मथुरा। मोदी कैबिनेट ने जातीय जनगणना कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी चर्चा राजनीति के गलियारों से लेकर आम जनता के बीच भी हो रही है। पक्ष जहां सरकार के निर्णय को सही ठहरा रहा है तो वहीं विपक्ष निर्णय को तो सही बता रहा है, लेकिन सरकार द्वारा बहुत देर से निर्णय लिए जाने की बात कह रहे हैं। भाजपाई जहां सरकार द्वारा जनता के हित में इस निर्णय को बताकर केंद्र सरकार की वाहवाही कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष लंबे समय से जातीय जनगणना का मुद्दा उठाए जाने की बात कहकर अपनी पीठ थपथपा रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों की बात
भाजपा ने हमेशा ही जनता के हितों के बारे में सोचा है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इससे सभी को लाभ होगा। -हरीशंकर राजू यादव भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

----
सपा लंबे समय जातीय जनगणना की मांग करती आ रही है। बिहार में चुनाव सिर पर होने के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि हम इसका समर्थन करते हैं। -वीरेंद्र यादव सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार के जीतीय जनगणना के फैसले को सही ठहराया है। बसपा इसका समर्थन करती है। इससे अनुसूचित जाति के लोगों को लाभ मिलेगा। -नरेश सिंह बसपा जिलाध्यक्ष

----
कांग्रेस ही जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था। अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो जातीय जनगणना बहुत पहले हो जाती है। जातीय जनगणना के निर्णय सही है। -मुकेश धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष
----




काफी समय से जातीय जनगणना की मांग लगातार कर रहे थे। केंद्र सरकार ने सहीं निर्णय लिया है। इससे जनता को लाभ मिलेगा। - राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुभासपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed