फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road from Bharatpur Gate to Krishnapuri Tirahe will be improved with Rs 29 crore

Mathura News: 29 करोड़ रुपये से सुधरेगा भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे का मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The road from Bharatpur Gate to Krishnapuri Tirahe will be improved with Rs 29 crore
मथुरा। कान्हा की नगरी में अब सफर सुरक्षित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के अंतर्गत भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक मार्ग का समेकित विकास होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि जल्द स्वीकृति के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण पर 29.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरे मार्ग से बिजली के खंभे एवं तार भी व्यवस्थित किए जाएंगे। कान्हा की नगरी में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में खासी वृद्धि हो रही है। यहां मुख्य आयोजनों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आराध्य के दर्शन को आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आवागमन के रास्तों को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक जाने वाले मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। पूरा मार्ग ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का 29 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मसानी से भूतेश्वर तिराहे तक मार्ग का भी होगा विकास

नगर आयुक्त के अनुसार मसानी से भूतेश्वर तिराहे तक के मार्ग का भी विकास किया जाना है। इस मार्ग का विकास 34.86 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस मार्ग का भी प्रस्ताव तैयार कर अर्बन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed