{"_id":"68d44298d2b6af882e0d487a","slug":"the-ramlila-drama-kop-bhavan-was-staged-leaving-the-audience-emotional-mathura-news-c-369-1-mt11016-136497-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रामलीला में मंचित हुई कोप भवन लीला, भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रामलीला में मंचित हुई कोप भवन लीला, भावुक हुए दर्शक
विज्ञापन
मथुरा। श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित लीला मंच पर मंगलवार को कोप भवन लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ।
लीला में दिखाया गया कि अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में आई रानी कैकेयी राजा दशरथ से भरत का राज्याभिषेक और राम को 14 वर्ष का वनवास देने का वरदान मांगती हैं। कैकेयी की जिद के आगे मजबूर होकर दशरथ को दोनों वरदान देने पड़ते हैं। पिता के दुख का कारण जानकर श्रीराम वन जाने का निर्णय लेते हैं। उनके साथ सीता और लक्ष्मण भी वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं। कोप भवन की इस लीला के मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
श्रीराम वनवास की सवारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रारंभ हुई। स्वामी घाट पर सुमंत विदाई लीला और विश्राम घाट पर केवट संवाद लीला का मंचन हुआ। लीला में सुरेंद्र खौना, संजय बिजली, नितिन शर्मा, विष्णु शर्मा, आनंद शर्मा, रमेश शर्मा किस्सो, उमेश बिजली और राम गोपाल शर्मा मौजूद रहे।