{"_id":"6813cb8f0c9df8c32606fa7c","slug":"the-problem-of-helpless-cattle-will-be-solved-by-the-construction-of-a-large-cow-conservation-center-mathura-news-c-369-1-sagr1038-128951-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृहद गो संरक्षण केंद्र बनने से बेसहारा गोवंश की समस्या होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृहद गो संरक्षण केंद्र बनने से बेसहारा गोवंश की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन
मथुरा। शिलान्यास करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
- फोटो : mathura
मथुरा। किसानों को बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने मगोर्रा में वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी थी। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा।
पशुपालन विभाग द्वारा 1.60 करोड़ की लागत से मगोर्रा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मौके पर बृहस्पतिवार से काम भी शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार लगातार बेसहारा गोवंश को आसरा देने और किसानों की समस्या का निदान करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि मुकेश कुमार ने किसानों को किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिए। उन्होंने अन्य किसानों से भी किसान पंजीकरण कराने की अपील की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, प्रधान रसूलपुर दौलत सिंह, प्रधान फोडर राकेश कुमार, प्रधान मगोर्रा विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।