फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The priest's relative cut the cables

Mathura News: पुजारी के रिश्तेदार ने काटे केबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The priest's relative cut the cables
वृंदावन। कूलर साफ करते समय लगे करंट के झटके से आक्रोशित होकर मंदिर के पुजारी के रिश्तेदार ने रेलिंग से बंधीं दर्जनभर लोगों के घरों की केबलों को काट दिया। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने पर भड़के लोगों ने रात में हंगामा किया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीराधामाधव मंदिर के पुजारी के रिश्तेदार ओमप्रकाश द्विवेदी कूलर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान रेलिंग में दौड़ रहे करंट के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा। करंट लगने से आक्रोशित होकर उन्होंने मंदिर की रेलिंग से बंधी दर्जनों घरों की विद्युत केबल को काट दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक बत्ती गुल होने से लोग भड़क गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नाराज लोगों ने देर रात मंदिर के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप एक बुजुर्ग सड़क पर ही लेट गए। विद्युत कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाजार से नई केबल मंगाकर विद्युत कर्मियों ने रात में ही केबलों को जोड़ा और आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed