फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The postal department server is running slow, how can sisters send rakhis

Mathura News: डाक विभाग का सर्वर चल रहाधीमा, बहनें कैसे भेजें राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The postal department server is running slow, how can sisters send rakhis
मथुरा। प्रधान डाकघर में पार्सल बुकिंग कराने वाले ग्राहकों की लगी लाइन।  - फोटो : mathura
मथुरा। डाक विभाग में लगा नया साॅफ्टवेयर बीते तीन दिन से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सर्वर स्लो चलने के कारण स्पीड पोस्ट सेवा भी धीमी हो गई है। ऐसे में 9 अगस्त तक रक्षाबंधन पर भाइयों के पास बहनों की राखियां कैसे पहुंचेंगी। इस बात से बहनें बेचैन हैं। हालांकि प्रधान डाकघर में रोजाना 250 से अधिक राखियां बाहर भेजने के लिए बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को डाक बुक कराने वाले ग्राहकों की लंबी लाइन सुबह से ही लगने लगी थी। इसमें बहनों की संख्या ज्यादा थी, जो अपने भाइयों को बाहर राखी भेजने के लिए लाइन में लगी थीं। डाकघर के काउंटर पर मौजूद कर्मचारी सर्वर धीमी गति से चलने की बात कह रहे थे। वर्तमान में यह स्थिति जिले के 51 उप डाकघर व 197 शाखाओं में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

ग्राहक राजेंद्र सिंह ने बताया वह सुबह 10.30 बजे के लाइन में लगे हैं। अभी तक उनका नंबर नहीं आया। वह अपने बेटे के लिए राखी भेजने आए हैं, उनका बेटा मुंबई में रहता है। पूनम ने बताया कि वह राखी का लिफाफा बुक कराने आईं हैं। उनका भाई कोलकाता में नौकरी करता है। संध्या तिवारी ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद स्पीड पोस्ट हुई तो राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर युवराज सिंह ने बताया कि रोजाना 250 से अधिक राखियों की बुकिंग हो रही है। सर्वर की समस्या के चलते दो अतिरिक्त काउंटरों का संचालन किया है, साथ ही एक घंटे का अतिरिक्त समय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अब राखी की बुकिंग शाम 5 बजे तक हो सकेगी।




वर्जन
नया सॉफ्टवेयर अपडेट होने से दिक्कत आ रही है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि डाकघर में आने वाले ग्राहकों को परेशानी नहीं हो। राखी बुक कराने आने वाली महिलाओं को पहले प्राथमिकता दें।
- विजेंद्र, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed