फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The padyatra going from Agra to Govardhan was welcomed in Farah

Mathura News: आगरा से गोवर्धन जा रही पदयात्रा का फरह में स्वागत किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The padyatra going from Agra to Govardhan was welcomed in Farah
आगरा से गोवर्धन जाने वाली पदयात्रा का फरह में स्वागत करते लोग
फरह। आगरा से गोवर्धन जा रही पदयात्रा का कस्बे में भव्य स्वागत किययागया। 31 जुलाई को नेहरु नगर आगरा से चलकर पदयात्रा शुक्रवार को फरह पहुंची। पदयात्री राधा-कृष्ण के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजार में श्रीभोले बाबा सेवा समिति एवं श्रीगणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पदयात्रियों को पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। शर्बत एवं जलपान की व्यवस्था की। दुकानदारों द्वारा यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। गोवर्धन पदयात्रा समिति के पदाधिकारी रमन अग्रवाल, नरेंद्र, मनोज गर्ग, राजेश अरोरा ने बताया कि इस पदयात्रा का संचालन प्रतिवर्ष किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें 1 हजार महिला, पुरुष, बच्चे ले रहे हैं। पदयात्रा 2 अगस्त की शाम गोवर्धन पहुंचेेगी। रात परिक्रमा के बाद 3 अगस्त को साधु सेवा के बाद यात्रा का समापन होगा। मुकंद अग्रवाल, संजूलाला, नीरज गर्ग, चन्द्रशेखर वर्मा, कृष्णकांत पचौरी, मोहन वर्मा, विष्णु शर्मा, बालकिशन आदि शामल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed