फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The order to extend the darshan time at Thakur Banke Bihari Temple is reserved.

UP: बांकेबिहारी मंदिर में 3 घंटे दर्शन का समय बढ़ाए जाने की अर्जी पर हुई सुनवाई, आदेश सुरक्षित

Sat, 27 Sep 2025 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 09:53 AM IST
सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की समय सीमा बढ़ाया जाएगा या फिर नहीं, इसे लेकर हाईपावर्ड कमेटी के फैसले को रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है। 

विज्ञापन
The order to extend the darshan time at Thakur Banke Bihari Temple is reserved.
बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल-बंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की समय सीमा बढ़ाए जाने के हाईपावर्ड कमेटी के फैसले को रद्द करने की अर्जी पर शुक्रवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बहस सुनने के बाद पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


अर्जी दाखिल करने वाले संजय हरियाणा ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट को अपना फैसला सुनाना था, लेकिन एतराज वकालतनामा दाखिल न करने को लेकर कोर्ट में बहस हुई। कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के 28 नवंबर 2022 के अनंत शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश सरकार आदि का फैसला दाखिल किया। इस आदेश में सेवा पूजा समय बढ़ाने के आदेश को स्टे किया गया है। हाईपावर्ड कमेटी ने कोर्ट के इस आदेश का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


कोर्ट को बताया कि मंदिर के सभी प्रकरण को सुनने का अधिकार सिविल जज जूनियर डिवीजन को है। हाईकोर्ट में दाखिल की गई पीआईएल 1509 सन 2022 की स्टेटस रिपोर्ट भी कोर्ट में दाखिल की गई। पूरे प्रकरण को सुनने के बाद कोर्ट ने सभी बिंदुओं पर गौर किया और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 3 घंटे दर्शन का समय बढ़ाए जाने की अर्जी की पत्रावली को आदेश के लिए रिजर्व कर लिया। वादी संजय हरियाणा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के लिए हाईपावर्ड कमेटी के खिलाफ अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed