फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The one and a half hour long meeting of the sanitation workers remained inconclusive

Mathura News: डेढ़ घंटे चली सफाई कर्मचारियों की वार्ता रही बेनतीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The one and a half hour long meeting of the sanitation workers remained inconclusive
मथुरा। कोसीकलां में सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर पालिका में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल से चली डेढ़ घंटे की वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारी नेताओं ने चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिसर में सतीश वाल्मीकि, गिर्राज सिंह, किशोर सिंह आदि ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, लेखाकार योगेंद्र रावत आदि से वार्ता की। मांगपत्र में 17 सूत्री मांगों को लेकर बिंदुवार वार्ता हुई, जिसमें ठेके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार बिना कटौती के पूरा भुगतान करने, चार महीने का प्रत्येक सफाई कर्मचारी का एरियर का भुगतान, नियमानुसार वेतन अवकाश देने, संविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन और ईपीएफ का प्रत्येक कर्मचारियों के तत्काल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान चेयरमैन मांगों को लेकर टालमटोल की नीति अपनाते रहे। वार्ता विफल रही। 6 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो समस्त सफाई कर्मचारी 7 अगस्त को नगरपालिका में काम बंद हड़ताल, 8 को नगरपालिका एवं कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालो अभियान तथा 9 अगस्त को चेयरमैन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता हुई, जिसमें शासनादेश, नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। अमित, नितिन, राजीव, अमरपाल, शकुंतला, लच्छी, धर्मवती, लटूर, लच्छी कल्लो आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed