फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The occupation of the road increased the courage, he made the door of his house in the park

Mathura News: सड़क पर कब्जे से बढ़ा हौसला, पार्क में कर लिया घर का दरवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The occupation of the road increased the courage, he made the door of his house in the park
मथुरा। भगवान नगर कॉलोनी के पार्क में लगाया गया मकान का गेट। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे स्थित भगवान नगर कॉलोनी में सड़क पर अवैध निर्माण कर कब्जा जमाने वाले सीआरपीएफ के एसआई के हौसले बुलंद हैं। उसने कॉलोनी के पार्क की दीवार तोड़कर उसमें घर का दरवाजा कर लिया है। इसकी भी शिकायत हुई, डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में स्थित भगवान नगर कॉलोनी के लोग परेशान हैं। सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ, जो अवैध निर्माण बीच में आने के चलते अधूरा ही रह गया। रेलवे ने अपनी जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि भी कर दी। कई बार बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी मौन रहे। इसी के चलते सड़क पर अवैध निर्माण करने वाले सीआरपीएफ के एसआई के हौसले बुलंद हो गए। नतीजा यह हुआ कि उसने अपने दूसरे मकान के पीछे स्थित पार्क की दीवार तोड़कर उसमें भी घर का गेट कर लिया। कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी गिर्राज सिंह, देशराज सिंह, रतन सिंह, लील सिंह, मोहित सिंह आदि ने मामले की शिकायत 3 मार्च को डीएम से की। डीएम ने अपर नगर आयुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। सड़क पर अवैध निर्माण के साथ ही पार्क पर भी कब्जे की नीयत से घर का गेट लगाने का आरोप कॉलोनी के लोगों ने लगाया है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजनीतिक संबंधों का मिल रहा फायदा
कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा देशराज सिंह के नेतृत्व में कॉलोनी के लोग सड़क और पार्क पर कब्जा किए जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। देशराज सिंह ने बताया कि आरोपी के राजनीतिक लोगों से संबंध हैं। इसी का फायदा उठाते वह सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। नगर निगम भी इसी के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed