फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The number of wards in the Zila Panchayat will be 32, one ward will be reduced

Mathura News: जिला पंचायत के वार्डों की संख्या होगी 32, एक वार्ड होगा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The number of wards in the Zila Panchayat will be 32, one ward will be reduced
मथुरा। नंदगांव और छाता के क्षेत्र पंचायत वार्डों के साथ ही जिला पंचायत के वार्ड भी कम होंगे। बीते चुनाव तो जहां जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 33 थी, वहीं अब नए परिसीमन के अनुसार यह घटकर 32 रह जाएगी। वार्डों के अनंतिम प्रकाशन के बाद इस पर भी आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन



नगर पंचायत बरसाना के विस्तार में नंदगांव की सात और छाता की दो ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। इसी के चलते आंशिक परिसीमन कराया जा रहा है। इसमें क्षेत्र पंचायत नंदगांव में सात और छाता में दो क्षेत्र पंचायत वार्ड कम हो गए हैं। वार्डों के साथ ही इस परिसीमन में जिला पंचायत का एक वार्ड भी कम हो गया है। आबादी कम होने के कारण एक वार्ड कम होने के बाद अब जिला पंचायत के 32 वार्ड बचेंगे। इन्हीं 32 वार्डों से जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे, जो बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड का निर्धारण 50 हजार की ग्रामीण आबादी पर होता है। नौ ग्राम पंचायतें नगर पंचायत बरसाना में जाने के चलते ग्रामीण अंचल की आबादी प्रभावित हुई है। इसके कारण अब 33 के स्थान पर जिला पंचायत के 32 वार्ड ही होंगे। 28 जुलाई को वार्डों का अनंतिम प्रकाशन करने के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह आंशिक परिसीमन है। इसमें बहुत बड़ा कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed