फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The newly married woman who came to her mother's house committed suicide by hanging herself

Mathura News: मायके आई नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The newly married woman who came to her mother's house committed suicide by hanging herself
नौहझील/ मांट(मथुरा)। थाना क्षेत्र के ईखू गांव में सोमवार दोपहर मायके आई नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजन को सौंप दिया। मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्रित किए।
विज्ञापन

नौहझील के ईखू गांव निवासी श्यामलता(22) पुत्री पूरन चंद की शादी 18 जनवरी को अलीगढ़ के चंडोस थाने के किनुआ निवासी सचिन के
साथ हुई थी। वह होली से 2 दिन पहले मायका आई थी। सोमवार दोपहर परिजन ने बेटी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नही मिला। ऊपर के कमरे में गए तो श्यामलता फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कपिल कुमार व नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से मना करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed