फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The new executive committees of the All India Tirtha Purohit Mahasangh and the Dharmayatra Mahasangh were formed.

Mathura News: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ एवं धर्मयात्रा महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The new executive committees of the All India Tirtha Purohit Mahasangh and the Dharmayatra Mahasangh were formed.
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक को संबोधित करते संरक्षक कपिल चतुर्वेदी। संवाद
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक का आयोजन श्याम घाट स्थित गप्पी गुरू अखाड़ा पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी ने की। बैठक में ब्रज प्रांत एवं ब्रज मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन सहित तीर्थ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नवीन कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी की संस्तुति पर ब्रजप्रांत अध्यक्ष आचार्य लालजी भाई शास्त्री, ब्रजप्रांत महामंत्री यज्ञदत्त चतुर्वेदी, ब्रजप्रांत कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी बॉबी को मनोनीत किया गया। जबकि बृज मंडल की नई कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर कपिलानंद चतुर्वेदी, रमाकांत गोस्वामी व अध्यक्ष पं. मुरारी लाल उपाध्याय चुने गए। उपाध्यक्ष ओम प्रकाश लवानियां, जगन्नाथ स्वामी, दिनेश चतुर्वेदी, नगेंद्र चतुर्वेदी तथा महामंत्री भूपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, आय व्यय निरीक्षक नीरज चतुर्वेदी रामलीला वाले, मंत्री प्रदीप सेठ, संतोष चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी पंकज चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, संगठन मंत्री नरेंद्र चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा चुने गए।
विज्ञापन

सदस्यों में बृजेश एडवोकेट, भूलेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मगनलाल चतुर्वेदी, जुगल किशोर अग्रवाल, विजय शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, पंकजेश चतुर्वेदी, जितेंद्र नाथ चतुर्वेदी, प्रहलाद चतुर्वेदी, नरेंद्र चतुर्वेदी, कैलाश नाथ चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन को मजबूत करने, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यमुना संरक्षण आंदोलन को व्यापक रूप से प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से ब्रजमंडल संयोजक अजय चतुर्वेदी, धर्म यात्रा महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल, महामंत्री अंशुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, संगठन मंत्री मदन मोहन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed