फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Neelkanthi has traveled 10,000 kilometers to reach Jodhpur Jhal.

Mathura News: दस हजार किमी सफर करके जोधपुर झाल पहुंचा नीलकंठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Neelkanthi has traveled 10,000 kilometers to reach Jodhpur Jhal.
जोधपुर झाल में मौजूद पक्षी नीलकंठी। 
फरह (मथुरा)। जोधपुर झाल में साइबेरिया, अलास्का और उत्तरी चीन में पाए जाने वाले पक्षी नीलकंठी ने भी यहां अपना डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


केवल दस ग्राम वजनी व 12 से 14 सेमी आकार का यह पक्षी 10 हजार किमी का सफर तय कर हर साल सर्दियों में मथुरा प्रवास पर आता है। नीलकंठी को अंग्रेजी में ब्लूथ्रोट भी कहा जाता है।

आगरा विश्वविद्यालय की शोधार्थी निधि यादव ने बताया कि ब्लूथ्रोट की विश्वभर में 10 उप प्रजातियां पाई जाती हैं। यह पुरानी दुनिया के फ्लाईकैचर परिवार का गौरैया के समान पक्षी है। यह वेटलैंड और नमी वाले स्थान में पाया जाता है। बीआरडीएस संस्था के अब्दुल कलाम के अनुसार यह कीटभक्षी पैसराइन पक्षी है।
विज्ञापन

बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह के अनुसार ब्लूथ्रोट का वैज्ञानिक नाम लुसिनिया स्वेसिका है। इस प्रजाति में नर के गले पर गहरी नीली पट्टी और लाल मेहरून रंग का धब्बा होता है। मादा के गले पर यह निशान हल्के रंग के होते हैं। यह पक्षी सेंट्रल एशियन फ्लाई से भारतीय उपमहाद्वीप मे प्रवेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed