फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The MVDA's Rukmini Vihar Colony will be handed over to the Municipal Corporation.

Mathura News: एमवीडीए की रुक्मिणी विहार काॅलोनी नगर निगम को होगी हस्तगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The MVDA's Rukmini Vihar Colony will be handed over to the Municipal Corporation.
वृंदावन। नगर निगम के नए परिसीमन में आने के पांच साल बाद रुक्मिणी विहार काॅलोनी एमवीडीए से नगर निगम को हस्तगत होने जा रही है। इसे लेकर दोनों विभागों में तैयारी चल रही हैं। विभागों की संयुक्त टीम ने 183 एकड़ में तीन सेक्टर में विकसित की गई काॅलोनी का सर्वे किया है। इसके साथ ही नगर निगम ने यहां सुधारात्मक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। काॅलोनी के हस्तगत हो जाने पर निगम की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2007 में 183 एकड़ भूमि में विकसित की रुक्मिणी विहार के तीन सेक्टर में 60 प्रतिशत मकान बने हैं। इनमें बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस, होटल एवं बहुमंजिला इमारतें हैं। एमवीडीए कैलाश नगर एवं चैतन्य विहार को नगर निगम को हस्तगत करने के बाद अब रुक्मिणी विहार को भी हस्तगत करने की तैयारी में है। यह काॅलोनी नगर निगम के 2021 में हुए नवीन परिसीमन में शामिल की गई थी। पांच साल के बाद निगम और एमवीडीए ने हस्तगत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

एमवीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से काॅलोनी का सर्वे किया। नगर निगम द्वारा यहां टूटी सड़कों, पार्कों की मरम्मत कराने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां बने व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों से बड़े स्तर पर कर के रूप में निगम को आय होगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि एमवीडीए द्वारा विकसित रुक्मिणी विहार काॅलोनी को हस्तगत करने की तैयारी की जा रही है। मंडलायुक्त के पास इसका मसौदा जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद संभवत: एक माह में कॉलोनी निगम को हस्तगत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed