फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The murder mystery will be revealed after the lover's arrest

Mathura News: प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा हत्या का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The murder mystery will be revealed after the lover's arrest
कोसीकलां। गांव ऐंच में युवक की महिला के प्रेमी द्वारा हत्या करने के बाद पुलिस की चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का राज खुलेगा। इस मामले में पुलिस 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


गांव ऐंच में मंगलवार की रात को एक युवक का शव मिला था। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार के निशान थे। मृतक की पहचान गांव के ही गोविंद (27) के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि गोविंद की पत्नी के गांव के ही रहने वाले गुंजार नामक युवक के अवैध संबंध थे। इसे लेकर दंपती के बीच झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब गुंजार को लगी तो उसने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी, साथ ही भाभी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इससे नाराज होकर गुंजार ने धारदार हथियार से उसके भाई की हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। जो कि हरियाणा, राजस्थान समेत कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद ही गोविंद की हत्या के राज खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed