{"_id":"691f6f475c096fa25a0a4a98","slug":"the-municipality-will-publicly-announce-the-names-of-defaulters-by-beating-drums-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105664-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करेगी नगर पालिका
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने गृहकर व जलकर के बकायेदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व में बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। वहीं कुछ को नोटिस अभी भेजे जाएंगे। नगर पालिका ने दस हजार से अधिक धनराशि के बकायेदारों को चिह्नित किया है। बकाया जमा नहीं कराने पर इनके खिलाफ आरसी जारी होगी। वहीं नगर पालिका कार्यालय में नाम सार्वजनिक कर डुगडुगी बजवाई जाएगी।
नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर गृहकर व जलकर का करीब एक करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। पालिका सभी वार्डों में पेयजल आदि की सुविधा मुहैया कराती है। इसके एवज में जलकर व गृहकर वसूलती है। कर निर्धारण के लिए पालिका वार्डों में शिविर भी लगाती है। इस वर्ष वार्डों में लगे कैंप में बहुत कम वसूली हो पाई है। इससे पालिका का राजस्व लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। राजस्व वसूली नहीं होने पर निकाय निदेशक ने नाराजगी जाहिर की है। स्वकर प्रणाली लागू होने के बाद तो कई लोगों ने गृहकर व जलकर जमा कराना बंद कर दिया। इससे नगर पालिका के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने वसूली की समीक्षा करते हुए बताया कि अब तक का गृह और जलकर का बकाया जमा न करने वालों का विवरण तैयार कराया जा रहा है। बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जा रही है। बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन लोगों द्वारा गृह और जलकर का बकाया जमा नहीं किया जाएगा। उन्हें पालिका की ओर से नोटिस भेजे जाएंगे। स्पष्ट किया कि समय सीमा पूरी होते ही नगर में डुगडुगी बजाकर सार्वजनिक स्थानों पर बकायेदारों की लिस्ट चस्पा की जाएगी, ताकि आमजन भी इनकी जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
बैठक में लेखाकार योगेंद्र शर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रदीप सेन, कर अधीक्षक शाकिर हुसैन, लिपिक सूरजपाल, लेखाकार योगेंद्र शर्मा आदि थे।