फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Municipal Corporation will lay a 2,000-meter-long water line in the Sunrakh area, providing water to 150 homes

Mathura News: सुनरख क्षेत्र में नगर निगम बिछाएगा 2 हजार मीटर लंबी पानी की लाइन, 150 घरों को पहुंचेगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will lay a 2,000-meter-long water line in the Sunrakh area, providing water to 150 homes
वृंदावन। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र सुनरख में अब घर-घर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नए नलकूप स्थापित करने के साथ ही पानी की लाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम द्वारा नलकूप स्थापित करने के लिए स्थान का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। विस्तारित क्षेत्र में नगर से सटे वार्ड 13 में शामिल सुनरख में घर-घर पेयजल आपूर्ति करने की तैयारी तेज कर दी है। निगम द्वारा दो नलकूप स्थापित करने के लिए रामताल के समीप और छह शिखर मंदिर के समीप स्थान का चयन किया है। इससे न सिर्फ सुनरख बल्कि आसपास के गांव के लोगों को भी पीने के मीठे पानी की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा गांव के लगभग 150 घरों तक पेयजल आपूर्ति करने के लिए दो हजार मीटर लंबी पानी की लाइन डाले जाने का कार्य किया जाएगा। अभी तक सुनरख क्षेत्र में सबमर्सिबल और हैंडपंप एवं अन्य संसाधन से पानी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक्सईएन जलकल रामकैलाश ने बताया कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र जो कि नगर से सटे हैं, उनमें विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। सुनरख और उसके आसपास के गावों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार करने के साथ ही स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed