{"_id":"693b16f6af2937b970030af0","slug":"the-municipal-corporation-demolished-a-decades-old-dilapidated-overhead-tank-mathura-news-c-412-1-mt21004-3171-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दशकों पुराना जर्जर ओवरहेड टैंक नगर निगम ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दशकों पुराना जर्जर ओवरहेड टैंक नगर निगम ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव देवी आटस में ग्रामीणों के लिए लंबे समय से खतरा बनी 40 वर्ष से अधिक पुरानी, जर्जर पानी की टंकी को मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने बुधवार देर रात ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 11:30 बजे की गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। टंकी गिरने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
लगभग 100 फीट ऊंचा ओवरहेड टैंक, नियंत्रित तरीके से किए गए इस ऑपरेशन में मात्र दस सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गया। टैंक गिरने के बाद एक तेज आवाज आई और चारों ओर धूल का घना गुबार छा गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता राम कैलाश ने बताया कि टंकी अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी थी और किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। उन्होंने सुरक्षित तरीके से टंकी ध्वस्त होने पर संतोष व्यक्त किया है।
इस दौरान नगर निगम के जेई अभिमन्यु मौर्य और वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। पार्षद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने घोषणा की कि टंकी के इस स्थान पर अब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा और एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक नया सार्वजनिक स्थान मिल सकेगा। संवाद