फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The miscreants of Aligarh-Naujheel had committed an incident in the Chhata market

अलीगढ़-नौहझील के बदमाशों ने की थी छत्ता बाजार में वारदात

Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The miscreants of Aligarh-Naujheel had committed an incident in the Chhata market
मथुरा। महिला के गले से चेन लूट और विरोध करने पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त दरोगा को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों बदमाशों के पुलिस बहुत नजदीक पहुंच चुकी हैं। एक अलीगढ़ का शातिर बदमाश बताया जा रहा है तो दूसरा नौहझील का है। पुलिस का दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विगत 26 जून को सुबह छह बजे शहर की पापड़ गली निवासी लता चतुर्वेदी अपनी सहेली सरोज चतुर्वेदी के होली गली में कंस निकंदन मंदिर में मंगला करने जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने लता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और भागने लगे। वारदात को देखकर सीआरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी दोनों से भिड़ गए।
विज्ञापन

इसी पर बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मथुरेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई थीं। पुलिस की टीमों ने दोनों बदमाशों की पहचान तो कर ली है। दावा किया जा रहा है कि मंगलवार-बुधवार तक दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खुलासे के लिए पुलिस पर है काफी दवाब
मथुरा। लूट और गोलीकांड के खुलासे के लिए पुलिस पर काफी दबाव है। इस प्रमुख कारण वारदात का बीच शहर में होना है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी मामले में एसएसपी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed