फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The miscreant ran away after snatching a woman's purse while traveling in a train

Mathura News: ट्रेन में सफर के दौरान महिला का पर्स छीनकर भागा बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreant ran away after snatching a woman's purse while traveling in a train
मथुरा। ट्रेन में सफर कर रही महिला का बदमाश ने पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। घटना कानपुर की है। पीड़ित महिला ने मथुरा जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पटना निवासी पीड़िता ज्योति सिंह ने बताया कि वह पति मृगेंद्र सिंह और तीनों बच्चों के साथ पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा आ रही थीं। कोच संख्या एस 3 में उनका आरक्षण था। वह खिड़की के किनारे बैठी थी। पास ही सीट पर उनका पर्स रखा था। शुक्रवार रात में ट्रेन कानपुर से आगे बढ़ी, तभी ट्रेन के बाहर खड़े एक युवक ने खिड़की के अंदर हाथ डालकर उनका पर्स खींच लिया।
विज्ञापन

महिला ने पर्स छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उनका पर्स लेकर फरार हो गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण कोई उनकी मदद नहीं कर पाया। पर्स में पांच हजार की नकदी के अलावा उनके पहचान पत्र और सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था। वह बहन की शादी में शामिल होने के लिए पटना बिहार से मथुरा आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचकर ज्योति सिंह ने लिखित तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वारदात की जानकारी फर्रुखाबाद जीआरपी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed