Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The mayor flagged off 50 electric vehicles for garbage collection.

Mathura News: महापौर ने कूड़ा उठाने वाले 50 ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The mayor flagged off 50 electric vehicles for garbage collection.
मथुरा। लोगों को अब घर के बाहर कूड़ा उठाने वाले ई-वाहन नजर आएंगे। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को 50 ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर निगम के बेड़े में शामिल किया। ई-वाहनों के लिए औरंगाबाद जोन के डिफेंस कॉलोनी में चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

वार्ड 28 की डिफेंस कॉलोनी में शुभारंभ के दौरान महापौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को पूरी तरह से ग्रीन और क्लीन बनाना है। पहले चरण में प्रमुख वार्डों में ये वाहन उतारे जा रहे हैं, जल्द ही पूरे शहर को ई-वाहनों से कवर किया जाएगा। नई व्यवस्था से शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है। ये वाहन प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करके नगला कोल्हू स्थित कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर एकत्रित करेंगे। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, प्रदूषण कम होगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से ये वाहन खरीदे गए हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed