फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The management committee meeting at BSA College was not held.

Mathura News: बीएसए कॉलेज में नहीं हो सकी प्रबंध समिति की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The management committee meeting at BSA College was not held.
समिति के पदाधिकारी व कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार शर्मा के बीच होती कहासुनी। 
मथुरा। बीएसए डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को कॉलेज परिसर में होनी थी, लेकिन शिक्षकों ने कक्ष खोलने से इनकार कर दिया। इस पर समिति ने पुलिस को बुलाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद आखिरकार प्रबंध समिति की कॉलेज में बैठक नहीं हो सकी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े हैं।
विज्ञापन

बीएसए डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति को हाल में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से सशर्त अनुमोदन किया गया है। प्रबंध समिति के मंत्री धीरेंद्र अग्रवाल ने बीएसए कॉलेज परिसर में शाम चार बजे से प्रबंध समिति की बैठक आहूत की थी। इसमें भाग लेने के लिए समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे। यहां पर मौजूद कॉलेज के अनुशासन अधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) रवीश कुमार शर्मा का कहना है कि समिति के लोग, जिनमें कुछ गबन के आरोपी भी शामिल थे। कॉलेज में बलपूर्वक बैठक करना चाहते थे। उनका मकसद बैठक करना नहीं बल्कि कालेज पर कब्जा करना था। उन्होंने प्रधानाचार्य की लिखित अनुमति दिखाने पर कक्ष खोलने की बात कही थी। इसी पर समिति के लोगों ने माहौल को खराब किया। समिति के लोग ही यहां के नियमित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होने देना चाहते हैं। शिक्षकों के विरोध के कारण बैठक नहीं हो सकी। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा का कहना है कि समिति के लोग जबरन बैठक करना चाहते थे। शिक्षकों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि समिति के साथ ही बाहरी तत्व और कॉलेज में गबन करने के आरोपी भी शामिल थे। वह घटनाक्रम के दौरान कॉलेज में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल का कहना है कि कहा कि डीएम के आदेश पर पुलिस सुरक्षा मिली थी। रवीश कुमार शर्मा ने अवरोध किया। मैनेजमेंट को नहीं जाने दिया। पुलिस, प्रशासन व कुलपति का आदेश भी नहीं माना है। इस कारण बैठक नहीं हो सकी। अब इसकी शिकायत करेंगे। गबन के आरोपों में उन्होंने कहा कि शिक्षा मंडल के सदस्यों ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है। वह हर जांच कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed