{"_id":"58c4465e4f1c1bd810dc6501","slug":"the-magic-of-dream-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकरार रहा ड्रीम गर्ल का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकरार रहा ड्रीम गर्ल का जादू
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा जनपद में सांसद हेमामालिनी का जादू बरकरार है। जनपद की पांच में से चार विधानसभाओं में भाजपा की जीत इसकी गवाही दे रही है।
जनपद की पांच विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सांसद हेमामालिनी ने जमकर प्रचार किया था। उन्होंने यहां कई दिन प्रवास किया। कई रोड शो किए तो एक दर्जन से अधिक जनसभाएं कीं। सांसद की सभाओं में जनसमूह उमड़ा था।
जनपद के राजनीतिक इतिहास में भाजपा को मिली कामयाबी सांसद हेमामालिनी के कार्यकाल में रिकार्ड है। भाजपा जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। भाजपा की रिकार्ड जीत के दौरान सांसद हेमामालिनी मथुरा में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
ललित की बढ़त से खतरे में पड़ी श्याम की विधायकी
मांट विधानसभा क्षेत्र से 8वीं विधायक बनने वाले पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा की जीत को उनके पुत्र की उम्मीदवारी ही खतरे का कारण बनते-बनते बची। श्यामसुंदर शर्मा को इस बार सिर्फ 432 मतों से ही जीत मिली है। उनके पुत्र ललित कुमार को 2,208 मत मिले हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडे़। बगैर किसी दलीय समर्थन के सबसे अधिक मत पाने वाले ललित कुमार एकमात्र निर्दलीय हैं।