{"_id":"6137a81d8ebc3e5fa0786787","slug":"the-loss-of-society-is-due-to-the-inaction-of-gentlemen-prof-girish-chandra-tripathi-mathura-news-agr506730721","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की क्षति सज्जनों की निष्क्रियता से है- प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की क्षति सज्जनों की निष्क्रियता से है- प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी
विज्ञापन
मथुरा। देश को आजाद कराने वाले लोगों को कुछ दिन बाद भूला दिया जाएगा और उन्हें आने वाली पीढ़ी जानेगी भी नहीं। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने 500-600 वर्षों तक लड़ाई लड़ी, उस समय उन्होंने अपना सब कुछ लुटा दिया। उक्त विचार उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कल्याणं करोति में सेवा समिति गांधी पार्क मेें आयोजित बैठक में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि समाज में क्षति दुष्टों की दुष्टता से नहीं सज्जनों की निष्क्रियता से हो रही है। अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए, जिससे ऐसी संस्थाएं पुन: खड़ी हो सकें। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि आज भी समाज में अच्छे लोगों की संख्या अधिक है, मगर वह निष्क्रिय हैं। इस मौके पर प्रो त्रिपाठी ने देश के लिए शहीदों की स्मृतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कल्याणं करोति संस्थान के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने सेवा समिति गांधी पार्क की जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था की स्थापना मदन मोहन मालवीय जी ने 1914 में की थी।
अब इस स्थल को कब्जा मुक्त कराकर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएगीं। पार्षद मूलचंद्र गर्ग और अग्रवाल सभा के पदाधिकारी शशिभानु गर्ग ने इसे एक बार फिर संचालित किया जाएगा। बैठक में डॉ. दुर्गा शंकर शुक्ला, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, संजय चौधरी, राकेश शर्मा, कृष्णमणि सूबेदार, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश ठाकुर, केडी. चतुर्वेदी, महेश पंडित, ब्रजेंद्र शर्मा, सचिन गोला, लोकेश तायल, मुनेश अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।