फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The lions were taken out in procession and placed in the temple

Mathura News: शेरों की शोभायात्रा निकल मंदिर में विराजमान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The lions were taken out in procession and placed in the temple
 पीतल के शेरों के साथ शेरावाली की झांकी।
चौमुहां। पीतल के चार शेर पथवारी मंदिर प्रांगण में विराजमान किए गए। इससे पूर्व सोमवार को कस्बे में शेरों की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मनी थोक, जुझार, बाजार, महाराणा प्रताप चौक, मारूफ थोक, दाऊद थोक होती हुई पथवारी मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का आरती उतार कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शेरावाली की झांकी सजाकर उसके चारों ओर शेरों को बिठाया गया। शिवजी के स्वरूप में कलाकर तांडव नृत्य करते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाती चल रहीं थीं।


मंदिर के महंत दाऊजी भगत व पंडित हेमंत शर्मा ने बताया अलीगढ़ के भक्त कपिल ने मंदिर में पीतल के चार शेर भेंट किए हैं। चारों शेर का वजन करीब 10 क्विंटल है। इस मौके पर चेयरमैन सुषमा सिसौदिया, कारे बाबा, शिवराम सिंह, मठरी, जस्सो, कुलदीप, जगन्नाथ सिंह, गिर्राज सिंह, सियाराम भगत, लखन शर्मा, प्रेमपाल, हरिओम भगत, धनीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed