{"_id":"6903bfc5a622c878fc07e3de","slug":"the-investigation-team-inspected-the-culperate-wagon-and-track-mathura-news-c-369-1-mt11016-138040-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जांच टीम ने कल्परेट वैगन और ट्रैक का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जांच टीम ने कल्परेट वैगन और ट्रैक का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मालगाड़ी दुर्घटना की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। चार सदस्यीय जांच समिति बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ट्रैक के साथ-साथ डिरेल हुई मालगाड़ी के कोच का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पूर्व टीम ने जंक्शन पर स्टेशन मास्टर, गार्ड, प्वाइंट्स मैन, गेट मैन और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की है।
जांच के दौरान पटरियों, सिग्नल व्यवस्था और ट्रेन संचालन से जुड़े बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। 21 अक्तूबर को हुई इस दुर्घटना में मालगाड़ी के 12 डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे। जिससे रेल यातायात 36 घंटों तक बाधित रहा था। हादसे के बाद रेल प्रशासन ने तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर ट्रैक को बहाल किया था। जांच समिति ने संकेत दिया है कि दो दिन में अपनी विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ मंडल रेल अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि जांच निष्पक्ष और तकनीकी तथ्यों के आधार पर की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। निर्धारित समय पर जांच समति अपनी रिपोर्ट देगी।