फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The holy month of worship begins, and the markets become lively.

Mathura News: इबादत का पवित्र महीना शुरू, बाजारों में रौनक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The holy month of worship begins, and the markets become lively.
रमजान को लेकर घीयामंडी बाजार में खरीदारी करते लोग।
कोसीकलां। रमजान का पाक महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर बुधवार की रात क्षेत्र की मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया। वहीं अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला। खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर चांद देखने में दिक्कत आई। रमजान शुरू होते ही रोजों का सिलसिला शुरू होगा। पहले रोजे के लिए सहरी और इफ्तार की तैयारियां घर-घर में दिखाई दी। बाजारों में खजूर, सेवई, फल और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की खरीदारी बढ़ गई है। मस्जिदों में रोजाना फज्र, जोहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज के साथ तरावीह का विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


सरायशाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन ने बताया कि आसमान में बादल होने के कारण चांद दिखाई नही दिया। बरेली शहर में चांद दिखने के बाद बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना ने बताया कि यह महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है बल्कि अपने किरदार को बेहतर बनाने, बुराइयों से दूर रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह रोजों के साथ-साथ नमाज, कुरआन की तिलावत और सदका-खैरात पर खास तवज्जो दें। वहीं मरकज इमाम मौलाना अकबर कासमी ने बताया रमजान का पाक महीना बृहस्पतिवार से शुरू होगा। ईदगाह कमेटी के हाजी साकिब, हाजी सादिक ने मरकज के इमाम अकबर कासमी जी को रमजान के चांद की मुबारक दी।
विज्ञापन

---
लगभग 13 घंटे का रहेगा रोजा

रमजान के पूरे माह मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखेंगे। सुबह लगभग 5:30 बजे तक सहरी का समय रहता है, जिसके बाद रोजे की शुरुआत हो जाती है। दिनभर करीब 13 घंटे तक खाने-पीने से परहेज किया जाता है। शाम लगभग 6:30 बजे मगरिब की अजान के साथ रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। इस दौरान नमाज और इबादत का विशेष महत्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed